विजया सम्मेलन का आयोजन

विजया सम्मेलन का आयोजन

शिल्पांचल :दुर्गापुर स्टील  टाउनशिप युवा कांग्रेस  द्वारा आयोजित किया गया विजया  सम्मेलन.  इस कार्यक्रम में उपस्थित थे पश्चिम बंगाल प्रदेश युवा कांग्रेस के  अध्यक्ष  अजहर मलिक, पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव और पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य तरुण रॉय, इंटक नेता राणा सरकार, वकील सौम्यदीप्त रॉय, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव असीम साहा उपस्थित थे।सुब्रत घोष, संगीता घोष, सेवा दल के अमल हलदर व अन्य। इस सम्मेलन में  प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अज़हर मल्लिक और प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में बोलते हुए, तरुण रॉय ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली विभाजनकारी सरकार है और तृणमूल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बेहद भ्रष्ट है। वर्तमान में, राष्ट्रीय कांग्रेस केंद्र और राज्य में एक विकल्प है।इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अज़हर मल्लिक ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ही तृणमूल का विकल्प हो सकती है. इसके लिए हमें युवा कांग्रेस को मजबूत करना होगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0